MENU

PM Surya Ghar Yojana Review: वाराणसी को यूपी में नंबर 1 बनाने की रणनीति पर मंथन



 14/Apr/26

कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय बैठक, वेंडर, बैंक और डिस्कॉम की प्रगति की हुई समीक्षा

वाराणसी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद वाराणसी को उत्तर प्रदेश में नंबर एक स्थान पर पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव जे वी एन सुब्रमण्यम, यूपी नेडा के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान MNRE के प्रतिनिधि, वैज्ञानिकों और सलाहकारों ने भी भाग लिया।

समीक्षा के दौरान वेंडर्स, बैंकों और डिस्कॉम की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि वाराणसी को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना होगा और फील्ड स्तर पर कार्यों में गति लानी होगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SEO Keywords

PM Surya Ghar Yojana Varanasi, free electricity scheme UP, solar rooftop scheme Varanasi, UPNEDA review meeting, MNRE India solar scheme, Varanasi development news, solar subsidy India


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1500


सबरंग