MENU

सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने अमरा खैरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर किया माल्यार्पण



 14/Apr/26

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय, समता और शिक्षा के संदेश को किया गया याद

वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित अमरा खैरा में मंगलवार को संविधान शिल्पी और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समता, न्याय और मानव गरिमा पर आधारित समाज की मजबूत आधारशिला रखी, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

इस मौके पर सदस्य विधान परिषद भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बाबासाहेब का संघर्षमय जीवन कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेश प्रजापति, पार्षद कमलेश पाल, सोनू, रवि समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

SEO Keywords:

Hansraj Vishwakarma Varanasi, Ambedkar Jayanti 2026, Rohaniya Varanasi news, Amra Khaira news, BJP Varanasi district president, Babasaheb Ambedkar Jayanti, Varanasi local news, Clown Times


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7248


सबरंग