MENU

वाराणसी में भीषण गर्मी से राहत: Lions International ने 17 वाटर कूलर प्यूरीफायर किए समर्पित

रिपोर्टर: प्रतिमा पाण्डेय

 10/Apr/26

तपती गर्मी में ठंडे और शुद्ध पानी की सौगातसेवा कार्य से आमजन को बड़ी राहत

वाराणसी, 10 अप्रैल। भीषण गर्मी के बीच आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से Lions International मंडल द्वारा निःशुल्क प्यूरीफाइड शीतल जल परियोजनाके अंतर्गत 17 वाटर कूलर प्यूरीफायर समर्पित किए गए। कार्यक्रम का लोकार्पण भाजपा महानगर अध्यक्ष Pradeep Agrahari ने कमच्छा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान पर किया।

लोकार्पण के दौरान प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल क्लब लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। साथ ही उन्होंने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य अभिनव सिंह, बलबीर सिंह बग्गा, रविन्द्र सग्गर, उदय चन्दानी, उमेश चंद्र कक्कड़ और डॉ. अर्पण घर दूबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्तासाधना वेदांती, आत्मविशेश्वर, चंद्रशेखर उपाध्याय, विनोद भारद्वाज, मधुकर चित्रांश, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधुप सिंह, अवधेश राय, अशोक कुमार पाण्डेय और प्रमील पाण्डेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3612


सबरंग