MENU

कोनिया वार्ड में विकास की बदली तस्वीर: पार्षद अमर देव यादव ने गिनाईं उपलब्धियां, महापौर अशोक तिवारी की सराहना



 10/Apr/26

वाराणसी- वाराणसी जिले के वार्ड संख्या- 68 कोनिया के पार्षद अमरदेव यादव ने क्लाउन टाइम्स से साक्षात्कार देते हुए कहा कि कोनिया वार्ड की स्थिति 1995 के पहले बहुत ही खराब थी। पूरे क्षेत्र में सीवर पानी की व्यवस्था नहीं थी ,बिजली की भी व्यवस्था नहीं थी यहां की सड़के कच्ची थी लोगों को शौचालय जाने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था । जब से इस वार्ड का पार्षद चुना गया तब से हमारे वार्ड में सड़क सीवर शौचालय तथा बिजली की व्यवस्था अच्छी हो गई है जिससे हमारे क्षेत्र की जनता खुशहाल है।

कोनिया वार्ड से लगातार पांचवीं बार चुने गए पार्षद अमर देव यादव ने वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी की प्रशंसा करते हुए बताया कि महापौर बिना पक्षपात किए हुए पार्षद की सहमति से हर कार्य कराते हैं महापौर ने जितना महानगर में विकास कार्य कराया है उतना किसी भी महापौर ने विकास कार्य नहीं कराया है।
क्लाउन टाइम्स से साक्षात्कार देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे वाराणसी के पीएम मोदी एवं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी जी को अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कहना है जब अपने महानगर के महापौर अशोक तिवारी व शहर दक्षिणी के विधायक‌‌ डॉ.नीलकंठ तिवारी इतना विकास कार्य कर दिए हैं तो हमें कहीं जाने की आवश्यकता ही नहीं है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8736


सबरंग