स्वच्छता और संगठन मजबूती पर जोर, गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं का अभिनंदन
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सूजाबाद वार्ड संख्या 48 स्थित डीह बाबा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत “गांव चलो अभियान” भी चलाया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर रौनिक वर्मा, नत्थू सिंह पटेल, छोटे लाल पटेल, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह पटेल, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश पटेल मल्लू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र केशरी, विहारी पटेल, सुधीर प्रजापति, राकेश पासवान, रामेंद्र सिंह पटेल, हिमांशु सिंह, पीयूष सिंह, अजीत यादव, राकेश गिरी, लोचन विश्वकर्मा, अंकित, राज कुमार, चन्दू सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई।