MENU

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में बड़ा एक्शन: दुबई में फरार आरोपी पर इंटरपोल का शिकंजा”



 09/Apr/26

Varanasi Codeine Syrup Smuggling Case : फरार आरोपी शुभम जायसवाल पर Interpol का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में फरार आरोपी शुभम जायसवाल पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू।

वाराणसी, 09 अप्रैल 2026 :  उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना रोहनिया में दर्ज कोडीन कफ सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को रोहनिया थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया था। इस मामले में मुकदमा संख्या 0343/2025 के तहत धारा 8, 21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच पूरी की गई और 12 फरवरी 2026 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।

जांच के दौरान सामने आया कि इस प्रकरण से जुड़ा आरोपी शुभम जायसवाल, जो वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र का निवासी है, वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने हेतु आवेदन किया गया था।

इसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के समन्वय से इंटरपोल ने आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद संबंधित देश की एजेंसियां आरोपी को गिरफ्तार कर सकती हैं। साथ ही, आरोपी के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2645


सबरंग