MENU

16 वीं वर्षगांठ पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 74 मरीजों का परीक्षण



 09/Apr/26

16 साल की सेवा: पूर्वांचल में श्वास रोग उपचार और जागरूकता का मजबूत केंद्र बना ब्रेथ ईजी

वाराणसी। ब्रेथ ईजी चेस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अस्सी में 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर 8 अप्रैल 2026 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों की फेफड़ों की कंप्यूटराइज्ड जांच, रक्त में ऑक्सीजन स्तर की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और चेस्ट एक्स-रे सहित कई आवश्यक जांचें नि:शुल्क की गईं। सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

डॉ. एस.के. पाठक ने बताया कि ब्रेथ ईजी अस्पताल पूर्वांचल में चेस्ट केयर के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां मरीजों को कम समय और कम खर्च में जांच, इलाज और भर्ती की सुविधा उपलब्ध है। संस्थान समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और शिविर आयोजित कर लोगों को श्वास संबंधी रोगों के प्रति जागरूक करता है।

निदेशिका सुनीता पाठक के अनुसार, संस्थान ने अब तक 3 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया है और 1 लाख से ज्यादा गंभीर श्वास रोगियों की जान बचाने में सफलता हासिल की है। पिछले 16 वर्षों में ग्रामीण, कस्बाई और शहरी क्षेत्रों में 6000 से अधिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं।

संस्थान द्वारा 50,000 से अधिक जनरल प्रैक्टिशनर और स्वास्थ्यकर्मियों को विभिन्न मेडिकल सेमिनार के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे दमा, टीबी और एलर्जी जैसी बीमारियों की पहचान और उपचार में मदद मिल रही है।

ब्रेथ ईजी में अब प्रत्येक शुक्रवार को नि:शुल्क ओपीडी सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी के माध्यम से ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान टीम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर केक काटकर मरीजों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4040


सबरंग