VDA VC पुर्ण बोरा ने वाराणसी में व्यावसायिक भवनों में पार्किंग अनिवार्य कर दी है। बिना पार्किंग व्यवस्था के नक्शा पास नहीं होगा।
VDA VC पुर्ण बोरा, वाराणसी विकास प्राधिकरण, पार्किंग नियम वाराणसी, नक्शा पास नियम, commercial building parking rule, Varanasi traffic, VDA by laws
वाराणसी। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। अब व्यावसायिक भवनों के निर्माण में पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है।
VDA VC पुर्ण बोरा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी व्यावसायिक निर्माणकर्ता और आवेदक भवन निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों और उपविधियों के अनुसार पार्किंग का निर्माण सुनिश्चित करें।
उन्होंने साफ कहा कि बिना पार्किंग व्यवस्था के किसी भी भवन का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर में बढ़ते वाहनों और जाम की समस्या को देखते हुए यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राधिकरण का मानना है कि व्यवस्थित पार्किंग से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने यह भी निर्देशित किया है कि नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन करते समय पार्किंग से संबंधित सभी प्रावधानों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य होगा। अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
प्राधिकरण ने सभी निर्माणकर्ताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए ही निर्माण कार्य कराएं, ताकि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त बनाया जा सके।
TAGLINE:
“अब बिना पार्किंग नहीं बनेगा व्यवसायिक भवन, VDA सख्त”