MENU

एपेक्स हॉस्पिटल में जन्मजात विकृति या दिव्यांगता ग्रस्त 130 बच्चों ने उठाया प्री-स्क्रीनिंग निःशुल्क सर्जरी शिविर का लाभ



 05/Apr/26

एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी में निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ स्वरूप पटेल द्वारा ईश्वर केबीएच एनजीओ के सहयोग से हाथ-पैर की जन्मजात समस्या, टेढ़े पैर, चलने में दिक्कत आदि से ग्रस्त 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क जांच, सर्जरी और कृत्रिम अंग (फिटमेंट) की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क प्री स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। जिसमे पूर्वाञ्चल उत्तर-प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 130 बच्चों ने फ्री स्क्रीनिंग का लाभ उठाया। स्क्रीनिंग के आधार पर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ सौम्याश्री ने बच्चों को निःशुल्क व्यावहारिक फिजिकल एक्सर्साइज़, एंडोलाइट के कमलेश भारती द्वारा 62 बच्चों को निःशुल्क कृत्रिम अंगों, प्रॉस्थेसिस एवं फिटमेंट देने हेतु मेजरमेन्ट किया। साथ ही सर्जरी योग्य चयनित 24 बच्चों को आगामी 22 से 28 अप्रैल में निःशुल्क सर्जरी के लिए बुलाया गया है तथा उसी दौरान कृत्रिम अंग/कैलिपर भी मुफ्त लगाए जाएंगे। निःशुल्क सर्जरी एपेक्स के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ स्वरूप पटेल, ऑस्ट्रिया के डॉ अर्नस्ट ऑरथनर और जर्मनी के डॉ थॉर्स्टन अंतरराष्ट्रीय सर्जनों के संयुक्त तत्वाधान में की जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7503


सबरंग