MENU

प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा के पिता लल्लन ओझा का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस



 05/Apr/26

वाराणसी में शोक की लहर, हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार, 8 अप्रैल को त्रयोदशाह संस्कार

वाराणसी। प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा के पिता लल्लन ओझा का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से परिवार सहित शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार की शाम वाराणसी के पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां ज्येष्ठ पुत्र डॉ. आर.के. ओझा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार में महापौर अशोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, उद्योगपति, पत्रकार, पुलिस अधिकारी एवं शिक्षाविद शामिल हुए।

लल्लन ओझा ने वाराणसी के पटिया स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिजन, मित्र और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।

लल्लन ओझा मूल रूप से बिहार के जनपद के सलेमपुर गांव के निवासी थे। अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दूसरे पुत्र डॉ. आलोक ओझा नगर के जाने-माने न्यूरो सर्जन हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र संजय ओझा हैं।

परिजनों के अनुसार 8 अप्रैल को पटिया स्थित उनके आवास पर त्रयोदशाह संस्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शुभचिंतकों से शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

लल्लन ओझा निधन, Dr RK Ojha father death, Varanasi obituary news, Harishchandra Ghat cremation, Bhojpur Bihar news, Traydashah Sanskar Varanasi, RK Ojha news


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9649


सबरंग