MENU

ISRO में आलोक यादव का चयन, वाराणसी और आजमगढ़ में खुशी की लहर



 03/Apr/26

इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीकी सहायक पद पर चयन, परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का पल

वाराणसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) पद पर आलोक यादव के चयन से परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

लखनऊ के अलीगंज निवासी आलोक यादव मूल रूप से आजमगढ़ जनपद से जुड़े हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से पूरी की और इसके बाद इलाहाबाद स्थित आईईआरटी से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा प्राप्त किया।

आलोक यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। वर्तमान में उनके मामा अवधेश यादव भारत सरकार के गृह मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

आलोक की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सफलता युवाओं को तकनीकी शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की ओर प्रेरित करेगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9727


सबरंग