ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी धराए, पुलिस की सख्ती से खुला पूरा मामला
सामने घाट के पास से देर रात गिरफ्तारी, पूछताछ में बंगाली कॉलोनी की चोरी का खुलासा
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंका पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52,500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी 02 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सामने घाट के पास से की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ केतुल राजभर (22 वर्ष) निवासी भगवानपुर और करन सोनकर (20 वर्ष) निवासी नगवा के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान यह मामला मु0अ0सं0 82/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस और बढ़ी हुई धारा 317(2) के तहत दर्ज पाया गया।
क्या है पूरा मामला?
12 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना लंका में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी से जेवरात और 7,000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ महीने पहले भगवानपुर के पास बंगाली कॉलोनी में चोरी की थी। दोनों घर में कूदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुरा लिए।
चोरी किए गए सामान को राहगीरों को बेचकर लगभग 88,000 रुपये हासिल किए गए थे, जिसे दोनों ने आपस में बांट लिया। खर्च के बाद उनके पास 52,500 रुपये शेष बचे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
बरामदगी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।