MENU

रामनगर में अब घर के पास ही मैक्स और एम्स स्तर की विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ



 01/Apr/26

रामनगर के Breath Easy Multispeciality Hospital में अब Max Delhi और AIIMS Gorakhpur के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध

रामनगर स्थित Breath Easy Multispeciality Hospital में अब Max Hospital Saket, Delhi और AIIMS Gorakhpur के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ शुरू। जानिए समय, विशेषज्ञता और संपर्क विवरण।

वाराणसी के रामनगर स्थित Breath Easy Multispeciality Hospital ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल प्रबंधन ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों Max Hospital Saket, Delhi और AIIMS Gorakhpur के विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया है। इस पहल से स्थानीय मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अस्पताल में अब चेस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल पाठक नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे। वे फेफड़ों और गंभीर श्वसन रोगों से संबंधित जटिल मामलों का इलाज करेंगे।
समय: सोमवार से शनिवार, दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
हेल्पलाइन: 8935001679

इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को सुदृढ़ करने के लिए AIIMS Gorakhpur से डॉ. शिवांगी पांडेय अपनी सेवाएँ देंगी। वे महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और प्रसव संबंधी जटिलताओं के लिए परामर्श उपलब्ध कराएंगी।
समय: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
हेल्पलाइन: 7570000243

अस्पताल के निदेशक एवं चेस्ट, टीबी, एलर्जी और अस्थमा विशेषज्ञ डॉ. एस.के पाठक ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ और विशेषज्ञ परामर्श स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के जुड़ने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

मरीज निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल में संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2887


सबरंग