29 मार्च 2026 को थाना कैंट में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी नाबालिग बालिका का पीछा कर रहा था और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 मार्च 2026 को सुबह 09:05 बजे थाना कैंट क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी आजाद चन्द्र सोनकर पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र सोनकर निवासी गिलट बाजार बाईपास थाना शिवपुर वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0151/2026 धारा 78, 351(3), 64(1) बीएनएस व 11/12 पॉक्सो एक्ट थाना कैंट में पंजीकृत है। इसके अलावा थाना शिवपुर में धारा 323, 427 भादंवि तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में भी उसके खिलाफ पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट, उपनिरीक्षक सत्यम यादव, उपनिरीक्षक आरती गौड़ और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।