वाराणसी/भोपाल, 31 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एम.पी.-यू.पी. सहयोग सम्मेलन में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर उत्तरप्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर उत्तरप्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव सहित वाराणसी के जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच औद्योगिक, व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में दोनों राज्यों के बीच सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होने की संभावना है।