MENU

वाराणसी में शोक : वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आर.के. ओझा के पिता का निधन, हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार



 30/Mar/26

वाराणसी के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक डॉ.आर.के.ओझा के पिता लल्लन ओझा का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शहरवासियों में शोक की भावना फैल गई।

लल्लन ओझा ने वाराणसी के पटिया स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और शुभचिंतक उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।

शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. आर.के. ओझा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें महापौर अशोक तिवारी के साथ-साथ चिकित्सक, उद्योगपति, पत्रकार, पुलिस अधिकारी और शिक्षाविद शामिल थे।

लल्लन ओझा मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के सलेमपुर गांव के निवासी थे। अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

अपने पीछे वे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। उनके दूसरे पुत्र डॉ.आलोक ओझा शहर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र संजय ओझा हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6160


सबरंग