MENU

वाराणसी में 6 से 11 अप्रैल तक होगा विश्व प्रसिद्ध संकट मोचन संगीत समारोह : प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के सान्निध्य में 103वां आयोजन



 30/Mar/26

वाराणसी। श्री संकट मोचन मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला विश्व प्रसिद्ध संकट मोचन संगीत समारोह इस वर्ष 6 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अपने 103वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इसका संचालन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के सान्निध्‍य में किया जा रहा है।

इस श्रृंखला की शुरुआत 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती महोत्सव से होगी, जिसमें विशेष पूजन, आरती, भजन-कीर्तन तथा रामचरितमानस और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक तीन दिवसीय सार्वभौम रामायण सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विद्वान रामकथा का व्याख्यान करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में पंडित उमा शंकर शर्मा (बरेली), डॉ. भरत भूषण पांडेय (आरा) तथा डॉ. चन्द्रकांत दुबे (भभुआ) शामिल हैं।

6 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले संगीत समारोह में प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से देर रात तक शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है

06 अप्रैल 2026 (सोमवार)- प्रथम निशा

कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी की रूपवाणी संस्था द्वारा चित्रकूट नृत्‍य नाटिका से होगा। इसके उपरांत पंडित राजन-साजन मिश्र शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, जिनके साथ तबले पर पंडित राकेश कुमार संगत करेंगे। डॉ. पियूष राज कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

इसके बाद श्री एस आकाश बांसुरी वादन, विदुषी मालिनी अवस्थी गायन, श्री अजय प्रसन्ना गायन, पंडित हरीशंकर शर्मा सितार वादन तथा सुश्री शिखा महाजन कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

07 अप्रैल 2026 (मंगलवार)- द्वितीय निशा

द्वितीय दिन पंडित एस. राजेश मण्डोलिन वादन प्रस्तुत करेंगे, जिनके साथ मृदंगम पर पंडित शिवमणि संगत करेंगे। इसके बाद पंडित विश्व मोहन भट्ट मोहन वीणा वादन प्रस्तुत करेंगे।

द्वितीय दिन पंडित एस. राजेश मण्डोलिन वादन प्रस्तुत करेंगे, जिनके साथ मृदंगम पर पंडित शिवमणि संगत करेंगे। इसके बाद पंडित विश्व मोहन भट्ट मोहन वीणा वादन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद सलील भट्ट सात्विक वीणा, पं.रामकुमार मिश्र तबला, कौशिक कंवर तबला, जरगाम अकरम खां तबला, खुरर्म अली नियाजी तबला युगबंदी, मोहित साहनी संवादिनी, अमान खा, सारंगी, उस्‍ताद गुलाम अब्‍बास खां गायन, उस्‍ताद अकरम खां तबला, पं.धर्मनाथ मिश्र संवादिनी, विनायक सहाय सारंगी, पं. शुभ महाराज एकल तबला, मोहित साहनी संवादिनी, पं.कुशल दास, सितार, पं.संजू सहाय तबला, पं.रतन मोहन शर्मा गायन, पं.शुभ महाराज तबला, पं.धर्मनाथ मिश्र संवादिनी, प्रस्तुत करेंगे

दिनांक 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) तृतीय निशा

1. पं० उल्हास कशालकर-गायन-पुणे ओजस प्रताप सिंह-सह गायन-पुणे

पं० सुरेश तलवलकर-तबला-पुणे

पं० विजय मिश्र-संवादिनी-दिल्ली

2. पं०विवेक सोनार-बांसुरी-मुंबई पं.शुभ महाराज-तबला-दिल्ली

3. विदुषी जस्सीफर नरूला-गायन-मुंबई एवं सहयोगी कलाकार

4. विदुषी कौशिकी चक्रवर्ती-गायन-कोलकाता आर्शिक बनर्जी-तबला-कोलकाता

उस्ताद मुराद अली खां-सारंगी-दिल्ली

ज्योतिर्मय बनर्जी-संवादिनी-कोलकाता

5. पं.देवशीष भट्टाचार्य-गिटार-कोलकाता पं.रंशू सहाय-तबला-लंदन

6. पं.महेश खाले-गायन-मुंबई एवं सहयोगी कलाकार

7. पं.आलोक लाहिड़ी-सरोद-कोलकाता, अभिषेक लाहिड़ी-सरोद युगलबंदी-कोलकाता

पं.समर साहा-तबला-कोलकाता

दिनांक 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) चौथी निशा

1. पं.देवज्योती बोस-सरोद-कोलकाता पं.कुमार बोस-तबला-कोलकाता

संजय बोस-तबला-कोलकाता

2. कुनीया नरसिंह राणा-ओडिसी-मुंबई 3. पं.यू.राजेश-मैण्डोलिन-चेन्नई पं.अरुण बैधा-सरस्वती वीणा -चेन्नई

पं.ओमेश अयोध्या-तबला-मुंबई

4. मोहन वामन-वृन्दगान-बेंगलुरु पं.अनूप जलोटा-गायन-मुंबई

   पं.प्रदीप घोष-तबला-कोलकाता एवं सहयोगी कलाकार

5. पं.सतीश व्यास-संतूर-मुंबई पं.आदित्य कल्याणपुर-तबला-मुंबई

6. पं. अजय पोहनकर-गायन-पुणे पं.संजय सहाय-तबला-लंदन

पं.धर्मनाथ मिश्र-संवादिनी-लखनऊ

विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

7. पं.जयतीर्थ मेऊंडी-गायन-धारवाड़ पांडुरंग पवार-तबला-धारवाड़

पं.विजय मिश्र-संवादिनी-दिल्ली

  विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

8.बिलाल खां अंजारी-तबला-कोलकाता पं.धर्मनाथ मिश्र-संवादिनी-लखनऊ

विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

9. अभरेन्द्र मिश्र-सितार-वाराणसी पं.शुभ महाराज-तबला-दिल्ली

10. अनिमेष भट्टाचार्य-गायन-कोलकाता,सुव्रत चट्टर्जी-तबला-कोलकाता

मोहित साहनी-संवादिनी-वाराणसी

11. अभिषेक व्यास-मकरंद वीणा-उज्जैन, अंशुल प्रताप सिंह-तबला-मुंबई

दिनांक 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) पंचम निशा

 1. पं० राम मोहन महाराज-कथक-लखनऊ पं.रंशू सहाय-तबला-लंदन

आरिफ खां-गायन-लखनऊ

  विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

सिद्धान्त चक्रवर्ती-सितार-वाराणसी

2. पं.तेजेन्द्र नारायण मजुमदार-सरोद-कोलकाता पं.कुमार बोस-तबला-कोलकाता

3. पं.राज मजुमदार-बांसुरी-मुंबई द्रुविकेश मजुमदार-बांसुरी-मुंबई

रोहित बोस-तबला-कोलकाता

4. विदुषी चक्रपाणि बनर्जी-गायन-मुंबई पं.समर साहा-तबला-कोलकाता

  मोहित साहनी-संवादिनी-वाराणसी

5. उस्ताद मस्कूर अली खां-गायन-कोलकाता

 दिनांक 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) छठवीं निशा

1. पं.रविकान्त महापात्रा-ओडिसी-भुवनेश्वर श्रीमती सुजाता महापात्रा एवं सृजन संस्था

2. मेहताब अली जियाजी-सितार-दिल्ली, ईशान घोष-तबला-मुंबई

3. विदुषी कलापिनी कोंबकली-गायन-देवास, रमेन्द्र सिंह सोलंकी-तबला-देवास

पं.धर्मनाथ मिश्र-संवादिनी-लखनऊ

विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

4. शिराज अली खां-सरोद-कोलकाता,बड़ी नारायण पंडित-तबला-वाराणसी

5. पं.अभय रुस्तम सोपोरी-शततंत्री वीणा-दिल्ली पं.संजू सहाय-तबला-लंदन

6. पं.हरीश तिवारी-गायन-दिल्ली पं.विनोद लेले-तबला-दिल्ली

पं.धर्मनाथ मिश्र-संवादिनी-लखनऊ

विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

7. उस्ताद शाकिर खां-सितार-पुणे पं.अनिन्द चटर्जी-तबला-मुंबई

8. पं.साजन मिश्र-गायन- दिल्ली,स्वरांश मिश्र-गायन-दिल्ली

ईशान घोष-तबला-मुंबई

पं.धर्मनाथ मिश्र-संवादिनी-लखनऊ

विनायक सहाय-सारंगी-जालंधर

इसके अतिरिक्त उस्ताद शफीक खां सितार वादन तथा पंडित संजीव मिश्रा गायन के साथ समारोह का समापन होगा।

विशेषता

संकट मोचन संगीत समारोह की परंपरा यह है कि सभी कलाकार भगवान हनुमान के समक्ष अपनी प्रस्तुति समर्पित करते हैं। यह आयोजन देश-विदेश के संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7267


सबरंग