MENU

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के ससुर शंभूनाथ ओझा का काशी में निधन, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर



 29/Mar/26

वाराणसी, 28 मार्च | उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के ससुर श्री शंभूनाथ ओझा का शनिवार देर शाम वाराणसी में दुःखद निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

मूल रूप से बलिया निवासी शंभूनाथ ओझा ने वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र में अपना निजी आवास बनाया था, जहां वे अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

शंभूनाथ ओझा अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियां तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार देर रात वाराणसी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

वे अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सादगीपूर्ण जीवन के लिए समाज में अत्यंत सम्मानित और लोकप्रिय थे। उनके निधन को सामाजिक क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, उस समय पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हो गए और देर रात काशी पहुंच गए।

दयाशंकर मिश्र दयालु, शंभूनाथ ओझा निधन, वाराणसी खबर, आयुष मंत्री ससुर निधन, काशी समाचार, मणिकर्णिका घाट अंतिम संस्कार, बलिया समाचार, यूपी मंत्री खबर


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9735


सबरंग