MENU

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने फायरिंग मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद



 28/Mar/26

पार्किंग विवाद में चली गोली, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मु00सं0 80/2026 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

घटना 26 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे की है। एसबीआई बैंक श्याम बाजार के सामने पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था और उसी दौरान उसने तैश में आकर गोली चला दी।

गिरफ्तार आरोपी:

मोनू सिंह यादव उर्फ मोन्टू यादव (उम्र करीब 29 वर्ष), निवासी ग्राम भैरवपुर ऊचौली, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर।

बरामदगी:

पुलिस ने आरोपी के पास से

  • एक अदद दो नाली 12 बोर बंदूक
  • 01 अदद फायर किया गया खोखा कारतूस
  • 05 अदद जिंदा कारतूस (कारतूस बेल्ट सहित)

बरामद किया है।

गिरफ्तारी विवरण:

आरोपी को थाना कोतवाली परिसर से लगभग 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया।


कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी गायघाट उ0नि0 राजकुमार, कांस्टेबल विकेश कुमार तथा कांस्टेबल अरुण कुमार व्यास शामिल रहे।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7124


सबरंग