MENU

“बदलाव की गूंज – युवाओं की आवाज” थीम पर आयोजित महोत्सव में 6 विश्वविद्यालय और 40 कॉलेजों की भागीदारी



 28/Mar/26

वाराणसी के सनबीम विमेंस कॉलेज, वरुणा में आकार 2026’ युवा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 6 विश्वविद्यालयों के 500 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

वाराणसी। सनबीम विमेंस कॉलेज, वरुणा में अंतर्महाविद्यालयी युवा महोत्सव आकार 2026’ का आयोजन 28 मार्च 2026 को भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम बदलाव की गूंज युवाओं की आवाज रही, जिसमें युवाओं की सोच, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं की अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का सशक्त मंच बनकर उभरा। महोत्सव में 6 विश्वविद्यालयों, 40 महाविद्यालयों और लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली की प्राचार्य पूनम कुमारिया मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा समाज के परिवर्तन के प्रमुख वाहक होते हैं और ऐसे मंच उन्हें अपनी सोच और नवाचार को सामने लाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल सपने नहीं देखती, बल्कि उन्हें साकार करने की क्षमता भी रखती है।

सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ.दीपक मधोक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण भी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक ने युवाओं को परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे मंच उनकी आवाज को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। समूह की अध्यक्ष अमृता बर्मन ने महोत्सव को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट अवसर बताया।

महोत्सव के दौरान बिजनेस प्लान, सोलो और ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, वेस्टर्न डांस, कहानी लेखन, पोएट्री एलोक्यूशन, हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद, डूडल आर्ट, नृत्यरचना, एड मेड, पेनटेक, ऐप जेनेसिस, फोनिक्स प्रोजेक्ट, नुक्कड़ नाटक, कॉस्टयूम डिजाइनिंग और फेस पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पूरे परिसर में युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और सहभागिता का जीवंत वातावरण देखने को मिला। यह महोत्सव विभिन्न संस्कृतियों और विचारों का संगम बनकर एकता में विविधताकी भावना को भी सशक्त करता नजर आया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशासनिक अधिकारी डॉ शालिनी सिंह और प्राचार्य डॉ राजीव सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1295


सबरंग