MENU

वाराणसी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 145 मरीजों को मिला लाभ



 25/Mar/26

वाराणसी 22 मार्च 2026| सिंधी धर्मशाला कमेटी (लक्सा) द्वारा खेमचंद फाउंडेशन के सहयोग से स्वर्गीय डॉ. सी. एम. सुखवानी की स्मृति में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस आयोजन के प्रायोजक ई. एस. कुमार सुखवानी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एस. एन. शंखवार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. हेमंत कुमार गुप्ता और डॉ. मोनिका गुप्ता शामिल रहे। सिंधी समाज की ओर से ईश्वर झामनानी (वाइस प्रेसिडेंट, VSHFA) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री इंदर मेघानी एवं श्रीमती कमला मेघानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन में सुमित राय सिंहानी और सुजाता राय सिंहानी का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में डॉ. मनोज कुमार शाह, डॉ. हिमानी रस्तोगी, डॉ. स्मिता चंद्रा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. रोहित पांडेय, डॉ. चैतन्य शाह, डॉ. नेहा साह, डॉ. शुभा तायल और डॉ. अंशुमन बनर्जी सहित लगभग 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इन विशेषज्ञों ने त्वचा रोग, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, हृदय रोग, अस्थि रोग, बाल रोग और स्त्री रोग से संबंधित परामर्श प्रदान किया।

शिविर में कुल 145 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। इसके अलावा न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स द्वारा 100 नि:शुल्क रक्त परीक्षण किए गए। साथ ही नि:शुल्क नेत्र परीक्षण भी किया गया। सेंट्रल सिंधी समाज पंचायत एवं खेमचंद फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

यह चिकित्सा शिविर समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

वाराणसी समाचार, फ्री मेडिकल कैंप वाराणसी, सिंधी समाज वाराणसी, खेमचंद फाउंडेशन, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, वाराणसी हेल्थ कैंप, Free Medical Camp Varanasi


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4167


सबरंग