MENU

एपेक्स कॉलेज के 14वें बीएससी नर्सिंग बैच छात्रों को भावभीनी विदाई



 20/Mar/26

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा संचालित एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग के जूनियर छात्रों द्वारा बीएससी नर्सिंग के 14वें बैच का विदाई समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विडीए सदस्य अम्बरीष सिंह भोला, विशिष्ट अतिथि संघ प्रभाग प्रचार प्रमुख काशी प्रांत दिनेश पाठक ने एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह, निदेशिक डॉ अंकिता पटेल, प्रधानाचार्य प्रो डॉ आर जांसी रानी, उपप्रधानाचार्य प्रो गीता बाबू एवं फैकल्टी संग दीप प्रज्ज्वलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को अपने आशीर्वाद और प्रेरणास्पद शब्दों से उनके भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला और उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत, और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विदाई समारोह में छात्रों द्वारा प्रस्तुत भावुक संस्मरणों ने सभी की आंखें नम कर दीं। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी ने इस संस्थान से जो सीखा है, उसे समाज में लागू करें और अपने पेशेवर करियर में ऊंचाइयों को छुएं। प्रो गौरव सिंह एवं फैकल्टी के सहयोग से आयोजित विदाई समारोह का संचालन जूनियर बैच द्वारा किया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6265


सबरंग