वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय “संपत्ति रजिस्ट्री कैंप” आयोजित किया जाएगा। यह कैंप प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार लगाया जा रहा है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कैंप प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक प्राधिकरण सभागार में आयोजित होगा। इस कैंप के माध्यम से पूर्ण भुगतान कर चुके आवंटियों और लाभार्थियों को एक ही स्थान पर रजिस्ट्री की सुगम और त्वरित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्राधिकरण ने सभी संबंधित आवंटियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर कैंप का लाभ उठाएं।
वाराणसी विकास प्राधिकरण का संपत्ति रजिस्ट्री कैंप 23 मार्च से, जानें समय और स्थान
वाराणसी विकास प्राधिकरण 23 से 25 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय संपत्ति रजिस्ट्री कैंप आयोजित करेगा। पूर्ण भुगतान कर चुके आवंटियों को प्राधिकरण सभागार में रजिस्ट्री की त्वरित सुविधा मिलेगी।
वाराणसी विकास प्राधिकरण 23 से 25 मार्च तक तीन दिवसीय संपत्ति रजिस्ट्री कैंप आयोजित करेगा। पूर्ण भुगतान कर चुके आवंटियों और लाभार्थियों को एक ही स्थान पर रजिस्ट्री की त्वरित सुविधा मिलेगी।