MENU

होली मिलन में रंगा सपा का सियासी रंग, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान



 19/Mar/26

वाराणसी, 19 मार्च 2026 समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम रमन स्मृति लॉन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस आयोजन का नेतृत्व प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने किया। समारोह में महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, सेक्टर, जोनल और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलते हुए भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और ध्वनि व्यवस्था ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और देश व विश्व में शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की।

समारोह में प्रमुख रूप से प्रदीप चौरसिया, सुधीर चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, मोहम्मद दिलशाद अहमद, ईशान श्रीवास्तव, सरफराज खान, अज़हर अली सिद्दीकी, रामजी यादव, सुनील चौरसिया सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8290


सबरंग