MENU

पुलिस कमिश्नर ने श्रेय भारद्वाज को स्टार लगाकर किया सम्मानित, आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से बने निरीक्षक



 18/Mar/26

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में आरक्षी (कुशल खिलाड़ी) श्रेय भारद्वाज को उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर निरीक्षक नागरिक पुलिस (नापु) पद पर बिना पारी (Out of Turn) पदोन्नति दी गई।

पदोन्नति के उपरांत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

श्रेय भारद्वाज ने 23 से 27 फरवरी 2026 तक भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर बेस्ट प्लेयरका खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में उन्होंने 360 में 357 अंक बनाकर नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

इससे पहले भी वे 12वीं चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण व 2 रजत तथा 13वीं चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीत चुके हैं। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह विशेष पदोन्नति प्रदान की गई है।

पदोन्नति कुशल खिलाड़ीश्रेणी में नियमों के तहत दी गई है और पदोन्नत अधिकारी वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5267


सबरंग