MENU

वाराणसी के चौराहों पर स्कल्पचर से निखर रही शहर की पहचान, वीडीए की पहल से 54 स्थानों पर लगी कलाकृतियां



 18/Mar/26

वाराणसी। (वीडीए) द्वारा बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, रेल मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से शहर के सौंदर्यीकरण के तहत प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर स्कल्पचर स्थापित किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत कुल 64 स्थानों पर कलाकृतियां लगाई जानी हैं, जिनमें से अब तक 54 स्थानों पर स्थापना पूरी हो चुकी है।

परियोजना की समीक्षा के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष ने क्षतिग्रस्त स्कल्पचर की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए और रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सभी कलाकृतियों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित करने को कहा।

शहर के विभिन्न स्थलों पर लगाए गए ये स्कल्पचर स्क्रैप और अनुपयोगी धातुओं से तैयार किए गए हैं, जो रीयूज़ और रीसायकलका संदेश देते हैं। इन कलाकृतियों में महिला सशक्तिकरण, योग, खेल, मिलेट्स, हस्तशिल्प, पर्यावरण संरक्षण और वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है।

योजना के तहत स्टोन, फाइबर और मेटल से बनी कलाकृतियों के साथ-साथ लैंडस्केपिंग, हरियाली, साफ-सफाई और रात्रि में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे शहर की सौंदर्यात्मक छवि को और बेहतर बनाया जा सके।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8891


सबरंग