500 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में दिखा विद्यालय के प्रति उत्साह एवं हर्षोल्लास
सनबीम इण्टरनेशनल स्कूल के सुरम्य वातावरण में ‘फनफिनिटी-2026’* कार्यक्रम का भव्य आयोजन दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजेतक संचालित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में नवागत एवं अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के सतत्, समग्र, रचनात्मक, समन्वित नेतृत्व एवं टीमवर्क की भावना विकसित करने एवं उन्हें शिक्षण कौशल के प्रयोग से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम ने सभी सम्मानित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु-ए.आई. कार्निवल (AI Carnival) कैम्पस टूर, गेम्स एण्ड स्पोर्ट्स, आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट कॉर्नर, फन लैब, ई-गेमिंग जोन (E-Gaming Zone) एण्ड म्यूजिक एण्ड डान्स थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ0 दीपक मधोक, अध्यक्षा श्रीमती भारती मधोक एवं निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन के उत्साहपूर्ण उद्बोधन से हुआ।
कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम मेलोडी का भ्रमण किया तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया, जहाँ पर अभिभावकों के स्वागतार्थ स्थान निर्धारित किये गये थे। मेलोडी में ही अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को फ्रेंडशिप बैण्ड दिया गया। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने विशेष स्थानों पर जाकर सेल्फी ली। कोलोज़ियम में पहुँचकर छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रकार के क्रीडाओं एवं अन्य खेलों का भी आनन्द प्राप्त किया। अन्त में लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से विजेता छात्र-छात्राओं को आकर्षक उपहार प्रदान किये गये। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अन्त में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्षा श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, मानद निदेशक हर्ष मधोक, सनबीम स्कूल वरुणा की प्रधानाचार्या एवं कैम्पस हेड डॉ. अनुपमा मिश्रा एवं सनबीम इण्टरनेशनल वरुणा की प्रधानाचार्या करिश्मा शाह खन्ना ने सभी सम्मानित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।