वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में मंगलवार को शासन द्वारा नामित पार्षदों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया, जहां 10 नामित पार्षदों को माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुई, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि नामित पार्षद समाज और संगठन के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पार्षदों से जनसेवा को प्राथमिकता देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि नामित पार्षद नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
कार्यक्रम का संचालन नवीन कपूर ने किया, जबकि अंत में अशोक पटेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मानित पार्षद
इस अवसर पर जिन नामित पार्षदों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से संजीव चौरसिया (एडवोकेट), कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संतोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरौत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यनारायण साहनी एवं सुधीर कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, अशोक जाटव, मधुप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, प्रीति सिंह, गीता शास्त्री, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल तिवारी, पिंटू जायसवाल, प्रमील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।