MENU

संकल्प अन्न क्षेत्र में श्रद्धाभाव से हुआ प्रसाद वितरण



 14/Mar/26

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को चौक क्षेत्र में खिचड़ी प्रसाद वितरण का सेवा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों के बीच प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के सामने भक्तिभाव के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर इस सेवा कार्य की सराहना की।

प्रसाद वितरण के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा और अपनत्व का भाव देखने को मिला। कतार में खड़े लोगों के चेहरों पर प्रसाद प्राप्त करने की प्रसन्नता और संतोष इस आयोजन की सार्थकता को दर्शा रहा था। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुज केसरी, आलोक जैन एवं श्रीमती मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7915


सबरंग