A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session4268e0ab888e3c9b625dd0e437207b2c8d4b243f): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

वाराणसी में आयकर विभाग का जागरूकता कार्यक्रम, समय पर अग्रिम कर भुगतान की अपील



 13/Mar/26

अग्रिम कर के महत्व पर करदाताओं को किया गया जागरूक, विशेषज्ञों ने समय पर भुगतान को बताया देश के विकास के लिए जरूरी

वाराणसी। आयकर विभाग परिक्षेत्र-1 वाराणसी की ओर से 11 मार्च 2026 को आयकर भवन के सभागार में अग्रिम कर (Advance Tax) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं को अग्रिम कर के महत्व और समय पर भुगतान की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐतेशाम अंसारी, आयकर आयुक्त (OSD), परिक्षेत्र-1, वाराणसी ने करदाताओं से अपील की कि वे अपनी आय का सही आकलन करते हुए समय पर उचित अग्रिम कर का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि कर देश की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह समय पर कर का भुगतान करे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द शुक्ला ने कहा कि बार और आयकर विभाग के बीच हमेशा सहयोग की भावना रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिक से अधिक लोगों को अग्रिम कर का समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर संजय कृष्णा (आयकर उपआयुक्त, सर्किल-1 वाराणसी), समीर श्रीवास्तव (आयकर अधिकारी), धनंजय तिवारी (आयकर अधिकारी), अंजनी मिश्रा (आयकर अधिकारी), पंकज कुमार (आयकर अधिकारी OSD), अजय कुमार (आयकर अधिकारी OSD), प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (आयकर निरीक्षक) और शैलेन्द्र सिन्हा (आयकर निरीक्षक) सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुमार, आयकर अधिकारी ने किया। वहीं कार्यक्रम के मीडिया समन्वय में सीए किशन तुलस्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6279


सबरंग