MENU

13 मार्च को पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, वाराणसी में होगा लाइव प्रसारण



 11/Mar/26

वाराणसी, 11 मार्च (सूचना विभाग) | जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च, शुक्रवार को शाम 5:00 बजे गुवाहाटी, असम में आयोजित होने वाले पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वेब लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा। इसके अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर, सभी विकास खंडों, ग्राम प्रधानों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों, सभी सहकारी समितियों (PACS) तथा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7336


सबरंग