MENU

जिला जज संजीव शुक्ला ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहनों को दिखाई हरी झंडी



 11/Mar/26

वाराणसी, 11 मार्च। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने वाहनों को रवाना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण संभव हो सके।

इस दौरान भूमि अर्जन एवं दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सत्यानन्द उपाध्याय, अपर जनपद न्यायाधीश व नोडल अधिकारी आलोक कुमार, पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. सदानन्द गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अविनाश अग्रवाल सहित न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8797


सबरंग