वाराणसी। थाना भेलूपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना भेलूपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0 0138/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान 10 मार्च 2026 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित आरोपी सूरज सोनकर पुत्र रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर, निवासी बी-38/47 मोतीझील तुलसीपुर महमूरगंज, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष को मोतीझील पोखरा के पास बनी दीवार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसके खिलाफ थाना भेलूपुर में पहले भी एक मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2022 में मु0अ0सं0 0132/2022 के तहत धारा 147, 323, 427, 504 और 506 भादवि में मुकदमा पंजीकृत है। वहीं वर्तमान मामले में उसके खिलाफ मु0अ0सं0 0138/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नीतश कुमार जायसवाल (चौकी प्रभारी महमूरगंज), उपनिरीक्षक किशन सोनी और कांस्टेबल श्यामू शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।