MENU

वाराणसी के थाना कोतवाली अंतर्गत ऑनलाइन जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 3070 रुपये व मोबाइल बरामद



 11/Mar/26

वाराणसी, 11 मार्च 2026 थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3070 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (सैमसंग) बरामद किया है। इस मामले में थाना कोतवाली पर मु00सं0 60/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, चोरी-लूट की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि विशेश्वरगंज के पास बाड़ा नंबर 05 में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर थाना कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मुखबिर ने कुएं के चबूतरे पर बैठे दो व्यक्तियों की ओर इशारा कर बताया कि वही लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

ऑनलाइन ‘Play Bhagya Laxmi’ एप से खेल रहे थे जुआ

पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से कुल 3070 रुपये नगद और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे Play Bhagya Laxmi.In के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे।

उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरिए एक बार बोली लगाने पर 10 रुपये का टिकट दिया जाता था और जिस व्यक्ति का टिकट खुलता था उसे 100 रुपये दिए जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

मकसूद आलम पुत्र आयूब आलम, निवासी एल-135 वी.डी.ए कॉलोनी, चांदमारी बड़ा लालपुर लमही, थाना शिवपुर वाराणसी, उम्र करीब 43 वर्ष।

अशोक जैन पुत्र स्व. प्रताप जैन, निवासी के-47/14 कतुआपुरा अमियामंडी, थाना कोतवाली वाराणसी, उम्र करीब 49 वर्ष।

गिरफ्तारी व बरामदगी

तारीख: 10 मार्च 2026

स्थान: बाड़ा नंबर 05 स्थित कुएं का चबूतरा, विशेश्वरगंज, थाना कोतवाली, कमिश्नरेट वाराणसी

बरामदगी

3070 रुपये नगद

01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (सैमसंग)

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अमियामंडी, थाना कोतवाली

हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव

कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह

पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8764


सबरंग