MENU

बरेका का दौरा: सीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा और रेलवे बोर्ड के पीईडी पंकज शर्मा ने किया निरीक्षण



 11/Mar/26

वाराणसी, 11 मार्च 2026 वाराणसी स्थित (बरेका) का बुधवार को के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा और रेलवे बोर्ड के पीईडी/ईई/डेवलपमेंट पंकज शर्मा ने दौरा किया। इस दौरान बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उत्पादन इकाइयों का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बरेका की उत्पादन क्षमता और तकनीकी उत्कृष्टता का जायजा लिया। उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप समेत विभिन्न उत्पादन इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लोकोमोटिव निर्माण की आधुनिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को करीब से देखा गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों की दक्षता और समर्पण की सराहना की।

तकनीकी नवाचार और उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा

कर्मशाला निरीक्षण के बाद प्रशासन भवन स्थित महाप्रबंधक कॉन्फ्रेंस हॉल में आशुतोष पंत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान बरेका के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्पादन प्रणाली के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दौरे के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को बढ़ावा देने के प्रतीक के रूप में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने मोहित चंद्रा और पंकज शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बरेका का यह दौरा भारतीय रेलवे की उत्पादन इकाइयों के बीच तकनीकी सहयोग, नवाचार और गुणवत्ता उन्नयन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6346


सबरंग