वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्रकरण संख्या 98/26 VNS के तहत एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जलाली पट्टी, नाथूपुर (डीएलडब्ल्यू), वाराणसी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले लगभग दो वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत के आधार पर थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में मु0अ0सं0 0059/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 351(3), 352 व 89 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में थाना चितईपुर पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मंडुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09 मार्च 2026 को हैदराबाद गेट थाना चितईपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, महिला उपनिरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक रवि चौहान तथा कांस्टेबल कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।