MENU

'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर एसएसपीजी मंडलीय अस्पताल में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित *



 10/Mar/26

वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में रविवार को प्रातः 10:00 बजे "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर डॉ० बृजेश कुमार, प्रमुख अधिक्षक द्वारा महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग विभाग व चिकित्सालय को दिए गए अपने सक्रिय सेवा भावना के लिए अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जागरण के अभियान के तहत उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा ब्रेस्ट कैंसर, मेंस्ट्रूअल हाइजीन, एचपीवी वैक्सीनेशन तथा पोषण संबंधी मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अधीक्षक के मार्गदर्शन में डॉ० मुकुंन्दजी श्रीवास्तव, डॉ० पुष्पा सिंह, डॉ० मेराज बानो, डॉ० स्वाति, डॉ० नेहा वर्मा, डॉ० रचना सिंह, डॉ० इकबाल के साथ ICN अफसाना खातून एवं नर्सिंग स्टाफ की महिलाएं के साथ साथ बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी वह अन्य चिकित्सा कर्मी एवं मरीज के परिजन मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7587


सबरंग