MENU

भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लोकनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में बजरे पर मनाया गया महिला दिवस एवं होली का उत्सव



 10/Mar/26

दिनांक 09.03.26 को तुलसी घाट वाराणसी में भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लोकनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में  बजरे पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
 कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।

बजरे पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में संगीत, सांस्कृतिक गतिविधियों और आपसी मिलन के माध्यम से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भू देवश्री चरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा देवश्री शांडिल्य एवं सचिव नीतू सिंह और लोकनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्षा वंदना रघुवंशी के अलावा समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5863


सबरंग