पूर्व में एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी/ऑटो चालकों के संबंध में निम्न प्रकार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं
उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा एयरपोर्ट पर टैक्सी/ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें, अराइवल लेन पर आकर यात्रियों को न घेरें तथा किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार न करें।
इसके बावजूद कुछ चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर यात्रियों की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एयरपोर्ट परिसर में 04 पुलिसकर्मियों की स्थायी रूप से ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्हें ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमित रूप से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.03.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों को घेरकर परेशान करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 वाहनों को जब्त किया गया तथा 04 चालकों को गिरफ्तार किया गया।
सभी टैक्सी/ऑटो चालकों को पुनः सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें तथा किसी भी यात्री को घेरकर परेशान न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।