MENU

महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त लकी सोनकर उर्फ विशाल सोनकर को थाना फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार



 09/Mar/26

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन अंतर्गत थाना फूलपुर पुलिस ने महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 08 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर अतुल कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर अंडर बाईपास के पास से महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 48/2026 धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त लकी सोनकर उर्फ विशाल सोनकर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त लकी सोनकर उर्फ विशाल सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर उर्फ राजू सोनकर, निवासी ग्राम कुआर बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष बताया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में वादी द्वारा दी गई सूचना में बताया गया कि अभियुक्त की बहन और वादी की पुत्री (मृतका) आपस में सहेलियां थीं, जिसके कारण अभियुक्त का वादी के घर पर आना-जाना था। वादी के अनुसार दिनांक 08 दिसंबर 2025 को अभियुक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर आनंदम होटल ले गया, जहां उसने कमरा लिया। आरोप है कि वहां पानी की बोतल में सल्फास मिलाकर पिलाने से युवती की तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में मा० न्यायालय के आदेश पर थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य अभियुक्त लकी सोनकर उर्फ विशाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में वांछित अन्य अभियुक्त मनीष सोनकर की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5637


सबरंग