MENU

Apex Super Speciality Hospital में निःशुल्क कान जांच और माइक्रोस्कोपिक ईयर सर्जरी का 20 दिवसीय शिविर शुरू



 06/Mar/26

Varanasi: Apex Super Speciality Hospital में निःशुल्क कान जांच और माइक्रोस्कोपिक ईयर सर्जरी का 20 दिवसीय शिविर शुरू

apex-hospital-varanasi-free-ear-checkup-microscopic-ear-surgery-cam

Varanasi के Apex Super Speciality Hospital में विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर 20 दिवसीय निःशुल्क कान जांच शिविर शुरू हुआ। मरीजों को माइक्रोस्कोपिक तकनीक से कान के परदे की सर्जरी रियायती दर पर उपलब्aranasi: Apex Hospital में निःशुल्क कान जांच और माइक्रोस्कोपिक सर्जरी का 20 दिवसीय शिविर

वाराणसी में विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर Apex Super Speciality Hospital के ईएनटी विभाग द्वारा निःशुल्क कान जांच शिविर की शुरुआत की गई। यह 20 दिवसीय शिविर अस्पताल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के दौरान ईएनटी विशेषज्ञों की टीम मरीजों की कान से जुड़ी समस्याओं की जांच कर उन्हें आधुनिक उपचार के बारे में जानकारी दे रही है। पहले दिन कम सुनाई देना, कान से पानी आना, कान में सीटी जैसी आवाज यानी टिनिटस और कान के परदे में छेद जैसी समस्याओं से पीड़ित करीब 10 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई।

अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हर्ष सिंह ने बताया कि अब कान के परदे की सर्जरी माइक्रोस्कोपिक तकनीक से की जा रही है। इस आधुनिक विधि में बिना चीरा और बिना टांके केवल लगभग दो घंटे में सर्जरी संभव है। इस प्रक्रिया में मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।

उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर इस माइक्रोस्कोपिक सर्जरी की लागत लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये तक होती है। लेकिन विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर मरीजों को यह सुविधा विशेष रियायती दर 25 हजार रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।

साथ ही आयुष्मान भारत योजना और केंद्र व राज्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारकों के लिए यह सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कान संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और इस 20 दिवसीय शिविर का लाभ उठाकर समय रहते जांच और उपचार कराएं।

 

Apex Hospital Varanasi
Free Ear Checkup Camp Varanasi
Microscopic Ear Surgery
World Hearing Day Camp
ENT Specialist Varanasi
Ear Surgery Varanasi


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3317


सबरंग