MENU

NDRF ने मीर घाट, वाराणसी में डूब रहे श्रद्धालु को बचाया — त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना



 03/Mar/26

वाराणसी | 03 मार्च 2026 | क्लाउन टाइम्स | ध्यात्मिक नगरी वाराणसी में इन दिनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु गंगा के पावन तट पर स्नान और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 11वीं वाहिनी गंगा घाटों पर 24 घंटे सतर्कता के साथ तैनात है।

### मीर घाट पर हुआ हादसा

घटना मीर घाट पर उस समय हुई जब भदोही जनपद का 18 वर्षीय युवक स्नान के दौरान असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर पिकेट ड्यूटी में तैनात NDRF के सतर्क बचावकर्मियों ने युवक को डूबते हुए देखा और बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी।

### त्वरित कार्रवाई से बची जान

बचाव दल ने युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर घाट के किनारे लाया और उसकी स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक सहायता प्रदान की। NDRF की त्वरित, साहसिक और पेशेवर कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

### श्रद्धालुओं ने की सराहना

मीर घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इस बचाव कार्य को प्रत्यक्ष रूप से देखा और NDRF टीम की तत्परता एवं दक्षता की सराहना की।

NDRF वाराणसी, NDRF rescue Varanasi, गंगा नदी हादसा, मीर घाट समाचार, NDRF ने बचाई जान, वाराणसी ताजा खबर, गंगा घाट सुरक्षा, NDRF 11वीं वाहिनी वाराणसी


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9155


सबरंग