वाराणसी, 02 मार्च 2026: पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में और अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट, सारनाथ व रोहनिया के नेतृत्व में होलिका दहन एवं होली पर्व के दृष्टिगत वरुणा जोन में व्यापक पैदल गस्त की गई। एसीपी कैण्ट, सारनाथ और रोहनिया ने अपने-अपने क्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस गस्त का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना और त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी थाना क्षेत्रों के अधिकारी और जवान रूट मार्च कर अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।
वाराणसी पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है: "होली एवं होलिका दहन के इस पावन पर्व पर त्योहार को हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सांप्रदायिक सद्भाव का ध्यान रखें और किसी भी भ्रामक खबर या सोशल मीडिया अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत अपने नजदीकी थाने या UP 112 पर सूचना दें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।"
सोशल मीडिया और वेबसाइट के लिए:
पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।