MENU

बृज ब्लड फाउंडेशन ने 250 किमी० की मैराथन पूरी कर दिया कैंसर मरीजों के लिए रक्तदान जागरूकता का संदेश



 02/Mar/26

कैंसर मरीजों के लिए रक्तदान जागरूकता का संदेश लेकर बृज ब्लड फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने 250 किलोमीटर की कठिन मैराथन पूरी कर नई मिसाल कायम की। यह प्रेरक दौड़ वाराणसी से प्रयागराज तक और पुनः वाराणसी तक आयोजित की गई।

लंबी दूरी, बदलता मौसम और शारीरिक थकान जैसी चुनौतियों के बावजूद उनका हौसला अटूट रहा। संस्था के प्रबंधक हेमन्त यादव तथा सलाहकार संतोष पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, रवि राज, स्वरूप गुप्ता, भोला प्रसाद, प्रहलाद सिंह, उत्कर्ष कुमार, माया सोनकर, अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, विकाश साहनी, भरत यादव, शमशेर कुशवाहा, अनंत पटेल, नीतीश विश्वकर्मा और अनुप गुप्ता ने पूरे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को रक्तदान के महत्व से जोड़ने वाला जनजागरण अभियान बना। इस पहल ने यह संदेश दिया कि दृढ़ निश्चय और सेवा भावना से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1549


सबरंग