वाराणसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के मद्देनज़र 1 मार्च को यातायात डायवर्जन, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
28/Feb/26
वाराणसी में 01 मार्च 2026 को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
- शहर से राजघाट पुल और पड़ाव चौराहा से सूजाबाद व राजघाट की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह 4 बजे से 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- इसके अतिरिक्त, पड़ाव चौराहा से रामनगर चौराहा की ओर तथा टेंगरा मोड़, लंका मैदान और पीएसी तिराहा से पड़ाव की तरफ आने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन भी सुबह 4 बजे से बंद रहेगा।
- पड़ाव चौराहा से सूजाबाद/राजघाट की ओर जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा को यू-टर्न लेकर वापस भेजा जाएगा।
- कार्यक्रम से संबंधित वाहन राजघाट की ओर से आने पर गोलगड्डा होते हुए राजघाट पुल और सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने से बाएं मुड़कर निर्धारित पार्किंग P-01, P-02 व P-03 में खड़े किए जाएंगे। वहीं रामनगर की ओर से आने वाले वाहन पड़ाव चौराहा से बाएं मुड़कर सूजाबाद चौकी से दाहिने होकर इन्हीं पार्किंग स्थलों में पार्क होंगे।
- जनप्रतिनिधि, उच्च प्रशासनिक अधिकारी एवं अनुमति प्राप्त वाहन सेरा/डोमरी तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर जाकर P-04 व P-05 पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। अन्य सामान्य वाहनों को रामनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर असुविधा से बचें। कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।