MENU

महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही बरतने पर थाना चौबेपुर के प्रभारी लाइन हाजिर व कैथी चौकी प्रभारी निलंबित



 28/Feb/26


महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से न लेने और लापरवाही बरतने के आरोप में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर थाना चौबेपुर के प्रभारी उ0नि0 इन्द्रेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि चौकी प्रभारी कैथी उ0नि0 अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

कमिश्नरेट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी संवेदनशील मामलों में तत्परता और गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नई तैनाती के तहत निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा को प्रभारी सम्मन सेल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, शिवपुर नियुक्त किया गया है। निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोलंकर को प्रभारी निरीक्षक, शिवपुर से प्रभारी निरीक्षक, चौबेपुर बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट ने संकेत दिया है कि आगे भी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3849


सबरंग