MENU

गंगापुर-रोहनिया मार्ग से एम० आर० पब्लिक स्कूल लक्ष्मणपुर तक बनेगी नई सड़क



 28/Feb/26

वाराणसी। दिनांक 26 फरवरी 2026 को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर में पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत गंगापुर रोहनिया मार्ग से एम आर पब्लिक स्कूल लक्ष्मणपुर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।

विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्धता

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता, बिहारी सेठ, राजेश जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यम सेठ, हरेराम कसौधन, रजनी सिंह, धीरज गुप्ता, राजेश केशरी, सचिन केशरी, प्रिंस केशरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रोहनिया क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और सड़क, नाली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।

स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3856


सबरंग