वाराणसी, 24 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड और सरसौली वार्ड में कुल 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से होने वाले 6 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ये सभी कार्य त्वरित निधि एवं पूर्वांचल निधि से चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए हैं।
शिलान्यास किए गए कार्यों में सड़क नवनिर्माण, मरम्मत, इंटरलॉकिंग, पेयजल एवं सीवर से संबंधित कार्य शामिल हैं।
सुद्धिपुर मलिन बस्ती के प्रयास नगर में लालचंद प्रजापति 96/32/3 के घर से 9/38 अवधेश गोंड के मकान तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 22.23 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कठवतिया नारायणपुर में सुरेश प्रजापति के घर से आलू जय के घर तक लगभग 200 मीटर इंटरलॉकिंग एवं सीवर कार्य लगभग 22.73 लाख रुपये की लागत से होगा।
नारायणपुर वार्ड में रमाकांत शर्मा के मकान एसएच 6/41 से संध्या पांडे के मकान एसएच 6/43 तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 11.38 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
महादेव नगर कॉलोनी, लक्ष्मनपुर (नारायणपुर वार्ड) में साव जी जनरल स्टोर से सोहन सिंह के मकान संख्या एसएच 5 से रमाशंकर मौर्या के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 5.71 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
सरसौली वार्ड के अशोकपुरम कॉलोनी में कौशलेन्द्र सिंह के मकान से दैत्राबीर बाबा मंदिर एवं डीहबाबा मंदिर तक लगभग 300 मीटर कच्ची सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 19.24 लाख रुपये की लागत से होगा।
इसी प्रकार सरसौली शारदा विहार कॉलोनी सेक्टर बी, नवलपुर कॉलोनी में पिच रोड से चम्पा सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 10.52 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है, उन्हें युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सहकारिता चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, राजर्षी मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्या, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद कुसुम पटेल, पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद बलिराम कन्नौजिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कीवर्ड: वाराणसी समाचार, रविन्द्र जायसवाल, वाराणसी विकास कार्य, नारायणपुर वार्ड, सरसौली वार्ड, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, यूपी सरकार विकास योजना