वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना भेलूपुर पुलिस ने ट्यूबवेल का सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में 23 फरवरी 2026 को यह गिरफ्तारी की गई।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 113/2026, अंतर्गत संशोधित धारा 305(e) तथा वृद्धि धारा 331(4), 317(2) BNS, थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित मामले में चोरी की गई ट्यूबवेल के इलेक्ट्रिक तार व अन्य सामान के साथ अभियुक्त को पकड़ा गया।
गिरफ्तारी का विवरण
अभियुक्त दीपक कुमार गौड पुत्र स्व. सुभाष गौड, निवासी बी 34/147 ए6 दशमी खोजवा, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 32 वर्ष को 23 फरवरी 2026 को सब्जी मंडी से खोजवा के पास से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त के कब्जे से करीब 3 मीटर जला हुआ इलेक्ट्रिक वायर (धातु शेष), एक पावर कनेक्टर (एडाप्टर), चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक रम्भा (लोहे का), एक पेचकश, एक वायर कटर तथा जामा तलाशी में 70 रुपये नगद बरामद किए गए।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्र (चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड), उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, कांस्टेबल सूरज कुमार भारती, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव तथा कांस्टेबल अनुराग यादव की टीम शामिल रही।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
टैग: Varanasi News, Bhelupur Police, Tube Well Theft, Kashi Zone Police, Crime News Varanasi, Clown Times