वाराणसी I प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 131वें संस्करण को भाजपा जनों ने सुना व आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 131वें संस्करण में भारत में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय एआई सम्मिट, डिजिटल सुरक्षा, तकनीक और खेलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल AI समिट में भारत की शक्ति और तकनीक की दुनिया में बढ़ते प्रभाव की झलक दिखी। पीएम ने 'जीरो डिफेक्ट' (Zero Defect) के मंत्र पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने साइबर ठगों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने पासवर्ड बदलने का नया फॉर्मूला दिया और कहा कि जैसे मौसम के अनुसार खान-पान बदलता है, वैसे ही समय-समय पर पासवर्ड बदलना जरूरी है। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और फर्जी केवाईसी अपडेट लिंक जैसे खतरों से बचने के लिए 'रुकें और सोचें' का मंत्र दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने T-20 वर्ल्ड कप 2026 के संदर्भ में विदेशी टीमों (जैसे ओमान, न्यूजीलैंड, इटली और यूएई) में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभा पूरी दुनिया में अपनी मातृभूमि का मान बढ़ा रही है। मन की बात में पीएम मोदी ने अंगदान (Organ Donation) के महत्व और राजाजी उत्सव जैसे सांस्कृतिक विषयों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी त्योहार रमजान के पवित्र महीने और होली के पर्व के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वाराणसी महानगर के कैंट विधानसभा अन्तर्गत रामनगर मंडल के बूथ नंबर- 262 पर, भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कंचनपुर बूथ संख्या 185 पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ में व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने भेलुपुर स्थित बूथ संख्या 337 पर व सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बिंदुमाधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।